विराट और अनुष्का हुए एक दूजे के लिए

फ्लोरेंस (इटली): भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा विवाह के बंधन में बंध गए हैं। विराट और अनुष्का ने परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। कोहली ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया। हम यह खबर आपसे साझा करना चाहते हैं। दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।’

विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में विराट अपने परिजनों और अनुष्का के साथ सेल्फी ले रहे हैं और दूरी में दोनों फेरे के दौरान हंस रहे हैं। एक और तस्वीर साझा की गई है, जिसमें अनुष्का वरमाला के दौरान विराट के गले में माला डालने का प्रयास कर रही हैं लेकिन विराट के एक दोस्त ने उन्हें गोद में उठाकर इस ऊंचाई तक पहुंचा दिया है कि अनुष्का माला नहीं पहना पा रही हैं।

 

अब 21 दिसंबर को दिल्ली में रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन होगा, वहीं 26 दिसंबर को क्रिकेटरों और फिल्मी सितारों के लिए मुंबई में रिसेप्शन होगा। 

इसके बाद विराट और अनुष्का दक्षिण अफ्रीका जाएंगे, जहां वह दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली अगली सीरीज के लिए तैयारी करेंगे और अनुष्का नया साल विराट के साथ ही मनाएंगी। इसके बाद अनुष्का जनवरी के पहले सप्ताह में भारत लौट आएंगी और फिर आनंद एल. राय की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। इस फिल्म में शाहरुख खान उनके हीरो हैं।

विराट और अनुष्का के बीच चार साल के अफेयर था। अपनी शादी के लिए इस जोड़े ने बोर्गो फिनोचिएटो लक्जरी रेजार्ट को चुना। यह स्थान फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है।

 

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com