बेगूसराय में किसान को रंजिश के चलते पहले जबरन पिलाई शराब फिर गोली मारकर की हत्या

बिहार के बेगूसराय में रंजिश की वजह से बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से पहले बदमाशों ने किसान को जबरन शराब भी पिलाई। घटना बखरी थाना क्षेत्र के राटन गांव की है। मृतक गांव के ही घोपेलाल महतो का 55 वर्षीय पुत्र सुरेश महतो बताया जा रहा है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। इधर घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। 

घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से कुछ लोग शराब का सेवन नहीं करने वाले किसान सुरेश से मिलकर जबरन शराब पीने के लिए मजबूर कर रहे थे। शुक्रवार की रात भी करीब तीन-चार लोग उसे शराब पीने के लिए मजबूर कर रहे थे। नशे में धुत होने के बाद बदमाश उन्हें बहाने से पास के लीची बगान में लेकर चले गए। जहां गोली मारकर इनकी हत्या कर दी गई। जब यह देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन की गई। लोगों ने खून से लथपथ इनका शव लीची के बागान में देखा। घटनास्थल से अपराधियों का एक जूता और बाइक के ब्रेक का तार मिला है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इधर पुलिस घटना के तमाम पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com