प्रियंका चोपड़ा ने बर्थडे मैसेज के लिए सभी का किया शुक्रिया, ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर लिखा- ‘अगले साल हर एक

प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर दुनियाभर से उनके फैंस ने उन्हें बधाई दी। प्रियंका इन दिनों लंदन में हैं। अब उन्होंने एक पोस्ट लिखकर सभी चाहने वालों का शुक्रिया कहा है। 

बर्थडे मैसेज के लिए शुक्रिया

प्रियंका ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक में वह लाल रंग की मोनोकनी पहने हैं तो दूसरी में वह केक के सामने कैंडल देख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कई तस्वीरें पोस्ट कर लिखा कि ‘Photo Dump, इस जन्मदिन पर मुझे इतना प्यार और स्नेह भेजने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। इतने सारे कमाल के मैसेज, स्टोरीज और ट्वीट्स। जन्मदिन काफी शांतिपूर्वक था लेकिन मैंने जो सीखा वह है अगले साल हर एक दिन एंजॉय करना। आप सभी की शुभकामनाओं और लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद। इस जन्मदिन को इतना खास बनाने के लिए निक जोनस का धन्यवाद, भले ही आप यहां नहीं थे।‘ इसके अलावा प्रियंका ने अपने कई दोस्तों को भी धन्यवाद किया। 

निक जोनस का तोहफा

बता दें कि निक अमेरिका हैं जबकि प्रियंका लंदन में हैं। जन्मदिन पर निक जोनस की ओर से प्रियंका को रेड वाइन भेजी गई, हालांकि ये कोई आम रेड वाइन नहीं थी।  प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस वाइन की बोतल तस्वीर शेयर की थी। फोटो में 1982 शेटो मुटेन रोथशील्ड बोतल के साथ ही एक बड़ा गिलास दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब एक लाख 31 हजार 375 रुपये है।

फिल्मों की बात

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा पिछली बार नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आई थीं। इस वक्त वह लंदन में हैं और अपने प्रोजेक्ट को खत्म करने में जुटी हुई हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com