नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की ये पांच जोड़ी ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

बिहार में राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनें 24 मार्च तक अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी। श्रमजीवी एक्सप्रेस के अलावा पटना से जम्मूतवी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन, पाटलिपुत्र जंक्शन से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन समेत कुल 5 जोड़ी ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेंगी। 

वहीं, इन तिथियों में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को किराया वापस किया जाएगा। ट्रेनों का परिचालन उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में चल रहे काम के कारण रद्द किया गया है। उतरेटिया ट्रांसपोर्ट नगर (रेलखंड आलमनगर-लखनऊ- रायबरेली और आलमनगर-लखनऊ-सुल्तानपुर) के दोहरीकरण कार्य हेतु 19 फरवरी तक प्री नन इंटरलॉकिंग और 20 से 23 फरवरी तक इन इंटरलॉकिंग के कारण गाड़ियों के परिचालन को निरस्त किया गया है। इस दौरान यात्रियों को अब दूसरे ट्रेनों में आरक्षण कराकर जाने से परेशानी होगी।

बदले मार्ग से चलेगी पूरी-आनंद विहार एक्सप्रेस 
पुरी से आनंद विहार के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 02875 का मार्ग बदला गया है। पूरी आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 12 से 21 फरवरी के बीच रायबरेली, डलमऊ जंक्शन, उन्नाव और कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। वापसी में भी ट्रेन अलग-अलग तिथियों में इन्ही स्टेशनों से अपने परिवर्तित मार्ग से चलेगी। बिहार में यह गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड से होकर गुजरती है। 

ये ट्रेनें रद्द रहेंगी 
ट्रेन                    इन तिथियों में रद्द रहेगी

पटना- जम्मूतवी (02355)        13, 16, 20 और 23 फरवरी 
जम्मूतवी-पटना (02356)         14, 17, 21 और 24 फरवरी 
राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी        13 से 23 फरवरी 
नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी        14 से 24 फरवरी तक 
पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ स्पेशल         17 से 21 फरवरी 
चंडीगढ़ -पाटलिपुत्र स्पेशल         18 से 22 फरवरी तक 
हावड़ा -जम्मूतवी स्पेशल (02331)     13, 16, 19 व 20 फरवरी
जम्मूतवी-हावड़ा स्पेशल (02332)     15, 18, 21 और 22 फरवरी 
कामख्या -आंबेडकर             11 से 21 फरवरी के बीच 
(अप और डाउन दोनों)

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com