क्या बुलंदशहर में लगा है एक हफ्ते का लॉकडाउन? डीएम ने बताई सच्चाई

कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हफ्ते का कोरोना कर्फ्यू लगा देने की अफवाह फैली। हालांकि जनपद के डीएम रविंद्र कुमार ने लॉकडाउन वाली बात खारिज कर दिया है। 

डीएम रविंद्र कुमार ने रविवार को बताया कि बुलंदशहर में केवल नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा। एक हफ्ते का कोई लॉकडाउन जनपद में नहीं लगाया गया है। डीएम ने बताया कि उन्हें कतिपय सूत्रों से पता चला है कि जनपद में एक हफ्ते के लॉकडाउन होने की बातें कही जहा रही हैं। डीएम ने एक हफ्ते के लॉकडाउन की खबर को महज एक अफवाह बताया है। इसे नजर अंदाज किया जाए।

आपको बता दें कि यह अफवाह फैली थी कि अब 26 अप्रैल से 2 मई तक बुलंदशहर में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाएं, पंचायत चुनाव की गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी और सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे लेकिन आमजन की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com