नई दिल्ली : Floyd Mayweather एक ऐसे boxer हैं जो हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर एथलीट में होती है। आज वह पूरे 40 साल के हो गए हैं।

उनके लास वेगास के आलीशान घर का नाम ‘बिग ब्वॉय मेंशन’ है। इसका अलग इंस्टाग्राम अकाउंट भी है। ये घर 22 हजार स्क्वेयर फीट में फैला है। कई फ्लोर में महंगे मार्बल लगे हैं। इसमें सात बेडरूम हैं। एक मास्टर बेडरूम में सिटिंग एरिया भी है। 9 बाथरूम हैं। एक मास्टर बाथरूम भी है। जिसमें कई बाथ टब हैं और 12 लोगों के लिए शॉवर भी। 2 स्क्रीन का होम मूवी थिएटर है। स्विमिंग पूल, कई क्लोदिंग और शू कैबिनेट्स हैं।
इस घर में जगह-जगह नोट बिखरे रहते हैं। मेवेदर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके घर की ऐसी कई पिक्चर्स हैं। इसके अलावा उनका एक घर मियामी में भी है। शॉपिंग के लिए क्रेजी मेवेदर अपने साथ हैवी कैश रखते हैं। प्राइवेट प्लेन में भी वो कई बार नोट की गड्डियों के साथ नजर आते हैं।
उनके पास कई लग्जरी कार हैं। लास वेगास के घर में सभी व्हाइट कार रहती हैं जबकि मियामी वाले घर में कई लग्जरी ब्लैक कार पार्क हैं। उनके कार कलेक्शन में 2 लाख 90 हजार डॉलर्स (करीब 1 करोड़ 85 लाख रु.) की बेंटले कार भी शामिल है। मेवेदर एक शूज सिर्फ एक बार ही पहनते हैं। पहनने के बाद वो उसे स्टाफ मेंबर्स के लिए ही छोड़ देते हैं।
वो हर साल 6500 डॉलर्स अपने बॉक्सर्स (हाफ पैन्ट) पर खर्च करते थे और एक बार पहनने के बाद उसे फेंक देते थे। वे जी-5 प्राइवेट जेट के मालिक हैं। उनके बॉडीगार्ड्स दूसरे जेट प्लेन में सफर करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो अपने प्लेन में ज्यादा लोगों को बैठाने से डरते हैं। ये स्टार बॉक्सर ज्वैलरी का शौकीन है। एक बार तो उनके घर से 7 मिलियन डॉलर्स की कीमत की ज्वैलरी चोरी भी हो चुकी है।
मेवेदर करियर में 49 मैचों में एक भी मैच नहीं हारे हैं। मेवेदर ने अपनी आखिरी फाइट में जबरदस्त परफॉर्म करते हुए आंद्रे बेर्टो को हराया था। सितंबर, 2015 में फ्लॉयड ने बॉक्सिंग से रिटायरमेंट ले लिया था।