आज होगी 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा नयी दिल्ली: निर्वाचन आयोग

electioncommission-kqdb-621x414-livemint-1483506687-1
घोषणा के बाद लग जाएगी, आचार चुनाव संहिता

आज बुधवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। ये चुनाव उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होने हैं। उत्तर प्रदेश में पिछला विधानसभा चुनाव सात चरणों में हुआ था और इस बार भी ऐसी ही उम्मीद है।
403 सद्स्यीय यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी की 224, बीएसपी 80, बीजेपी 47 और कांग्रेस की 28 सीटे हैं। क़ौमी एकत दल की भी दो सीटें थी लेकिन अब इसका विलय सपा में हो गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012 में कुल 59.40 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 6839 प्रत्याशियों में 583 महिलाएं चुनाव लड़ी थीं जिनमें से 35 जीती थी।

इसी तरह 117 सदस्यीय पंजाब विधान सभा में अकाली शिरोमणी दल की 56, कांग्रेस की 46 और बीजेपी की 12 सीटें हैं। यहां 2012 में कुल 78.20 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 1078 प्रत्याशियों में 93 महिलाएं चुनाव लड़ी थीं जिनमें से 14 विजेता बनी थी।

70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा में कांग्केस की 32, बीजेपी की 31 और बीएसपी की 3 सीटे हैं। तीन निर्दलीय हैं। विधानसभा चुनाव 2012 में कुल 66.17 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 788 प्रत्याशियों में 63 महिलाएं चुनाव लड़ी थीं जिनमें से 5 विजेता बनी थी।

गोवा विधानसभा (40 सीट) में बीजेपी की 21 कांग्रेस की 9 और महाराण्ट्र गोमंतक की 3 सीटे हैं। 5 निर्दलीय तथा दो सीटें गोवा विकास पार्टी की हैं। 2012 में कुल 81.73 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 215 प्रत्याशियों में 10 महिलाएं चुनाव लड़ी थीं जिनमें से 1 विजेता बनी थी।

मणिपुर विधानसभा (60 सीट) में कांग्रेस की 42 सीटें हैं जबकि बीजेपी का खाता नही खुला था। 2012 में कुल 79.19 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 279 प्रत्याशियों में 15 महिलाएं चुनाव लड़ी थीं जिनमें से 3 विजेता बनी थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com