UP Panchayat chunav 2021 : जानें किस जिले में ग्राम प्रधान से लेकर बीडीसी के पदों में होगा बदलाव, देखिए लिस्ट किस जाति को मिलेगा फायदा

यूपी पंचायत चुनाव के लिए 2015 को बेस मानकर हो रहे आरक्षण में जिला पंचायत के वार्डो के आरक्षण के पूरी तरह पलटने की संभावना है। ऐसा होने पर अभी तक दूसरी सीटों से प्रचार कर रहे तमाम दिग्गजों को अपने लिए नई सीट तलाशनी पड़ सकती है तथा कई जगहों पर दूसरे नए दावेदार सामने आ सकते हैं। माना जा रहा है कि नए आरक्षण में जिला पंचायत अध्यक्ष के दावेदारों की संख्या भी बढ़ सकती है।

पहले 1995 से 2015 तक हुए पांच चुनाव को आधार मानकर आरक्षण का निर्धारण किया गया था। जिला पंचायत का अध्यक्ष सामान्य होने के कारण उस समय भी अध्यक्ष के तमाम दावेदारों ने अपने लिए सुरक्षित सीटों की तलाश कर प्रचार शुरू कर दिया था। अब जिला पंचायत अध्यक्ष का पद तो सामान्य ही है, लेकिन 2015 को बेस मानकर हो रहे आरक्षण में वार्डो का आरक्षण पूरी तरह बदलने की संभावना है। इसमें कई दिग्गजों की सीटे भी प्रभावित होने की संभावना है।

नए आरक्षण में वार्ड एक पथरदेवा पूर्वी के महिला, वार्ड दो पथरदेवा उत्तरी के अनारक्षित, तीन पथरदेवा दक्षिणी के महिला, चार पथरदेवा- तरकुलवा आंशिक अनारक्षित, 5 तरकुलवा पूर्वी पिछड़ा वर्ग महिला, 6 तरकुलवा पश्चिमी पिछड़ा वर्ग, 7 देसही देवरिया उत्तरी पिछडा़ वर्ग महिला, 8 देसही देवरिया दक्षिणी पिछड़ा वर्ग, 9 देसही देवरिया आंशिक- बैतालपुर आंशिक अनारक्षित, 10 रामपुर कारखाना उत्तरी अनारक्षित, 11 रामपुर कारखाना मध्य अनारक्षित, 12 रामपुर कारखाना दक्षिणी अनुसूचित,13 बैतालपुर उत्तरी अनुसूचित, बैतालपुर मध्य पिछड़ा वर्ग, 15 बैतालपुर मध्य दक्षिणी अनुसूचित, 16 बैतालपुर दक्षिणी अनारक्षित, 17 गौरीबाजार उत्तरी पिछड़ा वर्ग, 18 गौरीबाजार उत्तरी मध्य पिछड़ा, 19 गौरीबाजार दक्षिणी मध्य पिछड़ा वर्ग, 20 गौरीबाजार दक्षिणी अनारक्षित, 21 गौरीबाजार आंशिक- रुद्रपुर आंशिक पिछड़ा वर्ग महिला, 22 रुद्रपुर पूर्वी अनूसचित जाति महिला, 24 रुद्रपुर दक्षिणी महिला, 23 रुद्रपुर पश्चिमी अनुसूचित जाति, 25 भलुअनी पश्चिमी अनारक्षित, भलुअनी पश्चिमी मध्य अनारक्षित, 27 भलुअनी पूर्वी मध्य अनारक्षित, 28 भलुअनी आंशिक- सलेमपुर आंशिक पिछड़ा वर्ग, 29 बरहज आंशिक- रुद्रपुर आंशिक अनारक्षित, 30 बरहज मध्य के महिला, बनकटा मध्य के महिला, 31 बरहज पूर्वी अनुसूचित, 32 भागलपुर उत्तरी के अनुसूचित, 33 भागलपुर मध्य अनुसूचित महिला, 34 भागलपुर दक्षिणी आंशिक- लार आंशिक के अनारक्षित, 35 लार पूर्वी अनारक्षित, 36 लार पश्चिमी के महिला, 37 लार दक्षिणी के महिला, 38 सलेमपुर उत्तरी पिछड़ा वर्ग महिला, 39 सलेमपुर पश्चिमी अनुसूचित महिला, 40 सलेमपुर उत्तरी महिला, 42 भाटपाररानी पूर्वी अनारक्षित, 43 भाटपाररानी उत्तरी पिछड़ा वर्ग, 44 भाटपाररानी पश्चिमी अनारक्षित, 45 भाटपाररानी आंशिक- बनकटा आंशिक के महिला, 46 बनकटा उत्तरी अनारक्षित, 48 बनकटा दक्षिणी के महिला, 49 भटनी पूर्वी पिछड़ा वर्ग महिला, 50 भटनी पश्चिमी अनारक्षित, भटनी दक्षिणी अनारक्षित, 52 देवरिया आंशिक- भटनी आंशिक पिछड़ा वर्ग, 53 देवरिया पूर्वी अनुसूचित, 54 देवरिया सदर उत्तरी मध्य अनारक्षित, 55 देवरिया सदर पश्चिमी अनारक्षित, 56 देवरिया सदर पश्चिमी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होने की संभावना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com