UP पुलिस का एक चेहरा ये भी:अयोध्या में पुलिस ने लोगों को बांटे मास्क और सैनिटाइजर, कोरोना प्रोटोकॉल फोलों करने की अपील


उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार को दर्शन नगर पुलिस चौकी में लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए। पुलिस ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल फोलों करने की अपील की। इस बीच पुलिस ने वृद्ध आश्रम पहुंच बुजुर्गों की सेवा की और उनको चिप्स व बिस्कुट भी दिए। पुलिस का यह चेहरा देख लोग भावुक हो गए।

पुलिस ने किया कोरोना के प्रति जागरुक
अभियान में पुलिस ने लोगों को कोराना महामारी से बचने के लिए उनको जागरुक किया। इस मुहिम में सामाजिक कार्यकत्री दीपिका सिंह सहित विश्व रामराज्य संघ के कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया। प्रभारी कोतवाली अशोक कुमार सिंह सहित सभी पुलिस कर्मियों ने योगदान किया।

आश्रम में जाकर बुजुर्गों से मिले
इसके बाद पुलिस ने मणिपर्वत स्थित वृद्धा आश्रम में जाकर बुजुर्गों की सेवा की। पुलिस ने आश्रम में जिंदगी गुजार रहे बुजुर्गों का दर्द जाना और उनको चिप्स व बिस्कुट वितरित किए। पुलिस का सेवा भाव देकर बुजुर्गों ने आभार जताया।

दिव्यांग बच्चों से मिल हौसला बढ़ाया
इसके बाद पुलिस कनीगंज स्थित अंध आश्रम पहुंची, जहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। पुलिस कर्मी ने बच्चों को खाने के लिए चिप्स व बिस्कुट भी दिए। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों से मिलकर बेहद शांति मिली। उन्होंने आम लोगों से भी ऐसी जगहों पर आकर सेवा कार्य करने की अपील की।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com