MP Weather Update: टाक्टे पडा कमजोर, मध्य प्रदेश में दो दिन तक बढ़ेगा तापमान

MP Weather Update। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान के कमजोर पडने के साथ ही वातावरण में नमी कम होने लगी है। बादल छंटने के कारण शुक्रवार को पूरे मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। भोपाल में अधिकतम तापमान गुरुवार के मुकाबले पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार-रविवार को भी तापमान बढने की संभावना है। हालांकि हाल ही में हुई बारिश से अभी वातावरण में कुछ नमी रहने के कारण दोपहर बाद आांशिक बादल छाने के साथ ही भोपाल, इंदौर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे. कम रहा, लेकिन गुरुवार के अधिकतम तापमान (34.7 डिग्रीसे.) से 5.1 डिग्रीसे. अधिक रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में बढ़े। मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 41 डिग्रीसे. तापमान रायसेन में दर्ज किया गया था।

टाक्टे बना ऊपरी हवा का चक्रवात मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ

मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि तूफान टाक्टे कमजोर पड़ गया है। वर्तमान में वह पूर्वी उत्तर प्रदेश पर ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में मौजूद है। इस चक्रवात से पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। शनिवार को तूफान के और कमजोर पड़ने के आसार हैं। उधर उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इन सिस्टम के कारण कुछ नमी मिल रही है। साथ ही हाल ही में कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई है। इससे भी नमी बरकरार है। इस वजह से तापमान में दो दिन तक धीरे-धीरे और बढोतरी होगी। साथ ही दोपहर के बाद कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com