Mission Shakti: सीएम योगी आदित्यनाथ ने 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश में महिला और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को समर्पित 180 दिन का महत्वपूर्ण अभियान ‘मिशन शक्ति’ की शुरुआत करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार इसकी मनीटरिंग भी कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी ने शुक्रवार को प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इन थानों में महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था होगी। तय समय सीमा के भीतर फाइनल रिपोर्ट भी लगेगी। महिला और बालिकाओं की समस्या के निदान व सुरक्षा के संबंध में अलग से महिला कांस्टेबल और कक्ष की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से संवाद भी संवाद किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से ‘मिशन शक्ति’ अभियान को नई ऊर्जा मिली है। ‘मिशन शक्ति’ अभियान के शुरू हुए एक सप्ताह हो गए हैं। इन सात दिनों में समाज में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। सीएम योगी ने सरकार सभी बेटियों सुरक्षा और सम्मान प्रदान करेगी। इसके लिए जो भी कदम उठाने पड़ेंगे वह उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ अन्य विभाग इन सात दिनों में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के लिए क्या-क्या किया है, इसकी समीक्षा की जानी चाहिए, क्योंकि यह मिशन एकांगी नहीं है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ एक प्रशिक्षित महिला कर्मचारी की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। वास्तविक पीड़ित को त्वरित न्याय मिले यह हमारी कोशिश होनी चाहिए। हमें इस अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से सफल बनाना होगा, क्योंकि इसके बिना इसकी सफलता नहीं हो सकती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com