Jabalpur Political News: शराब बंदी पर बोले प्रदेशाध्यक्ष सामाजिक बुराई को सामाजिक आंदोलन के जरिए करेंगे खत्म

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मप्र में शराबबंदी को लेकर साफ किया कि ये सामाजिक बुराई है कानून के जरिए इसे रोकना संभव नहीं है। इस बुराजिक को सामाजिक आंदोलन के जरिए खत्म किया जा सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट को भी अवसर में बदला है। कोरोन वैक्सीन के लिए पूरा विश्व भारत की तरफ मुंह देख रहा है। 150 देशों ने इसकी मांग की है। प्रदेशाध्यक्ष जबलपुर में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

देश का किसान प्रधानमंत्री के साथ: उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले चुका है। देश का किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। बजट में उनके लिए ढेरों योजनाएं है। देश विरोधी ताकते आंदोलन में जुड़कर देश में अशांति पैदा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया के ताकतवर देश तक अब भारत के आगे आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।

सांसद ने बजट को बताया विकासशील: इस दौरान सांसद राकेश सिंह ने कहा कि बजट को देश के विकास का बजट बताया। उन्होंने कहा बजट में आम आदमी के सपनों को साकार करने और उनकी आकांक्षाओं को आकार देने का काम किया है। केंद्र ने बजट में पिछले साल की तुलना में आय में करीब 5-6 लाख करोड़ की अनुमानित कमी के बावजूद लगभग 80 करोड़ लोगों को 8 माह तक नि शुल्क खाद्यान्न,गैस सिलेंडर और गरीब महिलाओं को 500 रुपये हर माह देने का मानवीय काम किया है फिर भी अतिरिक्त कोई कर नहीं लगाया है। इसके अलावा स्वास्थ्य,शिक्षा,सुरक्षा और आधारभूत ढ़ांचे के विकास के लिए बजट में अभूतपूर्व वृद्वि की है। यह कोरोना त्रासदी के चलते बनी विश्वव्यापी चुनौतियों और कठिन परिस्थतियों में आए इस बजट की महात्वपूर्ण उपलब्धि है। सांसद ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को पुर्नजीवन देने वाला आत्मनिर्भर भारत का ऐतिहासिक बजट है। पत्रकारवार्ता में पाटन विधायक अजय विश्नोई,विधायक अशोक रोहाणी,विधायक सुशील तिवारी इंदु,विधायक नंदनी मरावी,अंचल सोनकर,शरद जैन,अखिलेश जैन,आशीष दुबे,सुमित्रा बाल्मीक,हरेंद्रजीत सिंह बब्बू,जीएस ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com