Desi Talent: ढाई साल की प्रनिना को याद हैं विश्व के 205 देशों के नाम

एक्सक्लूसिव, मृगेंद्र पांडेय-रायपुर। Desi Talent: देश के राजनीतिक दिग्गज जहां प्रदेश और उसकी राजधानी के नाम को लेकर इंटरनेट मीडिया पर एक-दूसरे की खिंचाई कर रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की एक ढाई साल की बेटी अपने अनोखे अंदाज में न सिर्फ सभी प्रदेश का नाम बता रही है, बल्कि राजधानी और मुख्यमंत्री का नाम बताने में भी पीछे नहीं है। छत्तीसगढ़ के देसी टैलेंट के नाम पर इंटरनेट मीडिया में छाई प्रनिना टंडन को विश्व के 205 देशों और उनकी राजधानी का नाम भी याद है। अपने इस निराले टैलेंट के दम पर प्रनिना का नाम एक महीने पहले ही चैंपियन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ है।

प्रनिना के पिता प्रदीप टंडन छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं तो मां प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में नेत्र रोग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। प्रदीप टंडन बताते हैं कि प्रनिना में बचपन से ही सुनकर याद करने की अद्भुत क्षमता है। हर चीज को कविता के अंदाज में याद करती है और गा-गा कर सुनाती है।

यही नहीं जब वह खेलती है तो अपनी चीजों को दोबारा याद भी करती है। प्रनिना के याद करने के तरीके के बारे में प्रदीप बताते हैं कि वह हर चीज को एक दूसरे से जोड़कर याद करती है। जैसे एक बार वह फुटबाल खेल रही थी तो गेंद को पैर से मारने के बाद कहा कि यह फुटबाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ गई।

Desi Talent: ढाई साल की प्रनिना को याद हैं विश्व के 205 देशों के नामhttps://t.co/0vOiJLDoKF pic.twitter.com/KNCqtyaet7

— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 3, 2021

रंग और चिन्हों के आधार पर याद हो गए देश के नाम

प्रनिना की मां अंजू टंडन ने बताया कि उनके घर में एक पुराना एटलस था। उस एटलस को लेकर कई बार प्रनिना बैठती थी और रंगों के बारे में पूछती थी। जब उसे रंग और स्टार के आधार पर देश का नाम बताया गया तो उसे याद हो गया। जब वह 23 महीने की थी उस समय पहली बार नौ का पहाड़ा याद करके सुनाया। बच्ची को भारत के सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और राजधानी का नाम याद है।

सुलाने के लिए गाई कविता को भी कर लिया याद

अंजू ने बताया कि सुलाने के लिए गाई कविता को भी प्रनिना याद कर लेती थी। जब वह 18 महीने की थी, तब पहली बार टूटी-फूटी आवाज में कविता सुनाई थी। उस समय लगा कि उसे बातें याद रहती हैं, जिसके बाद उसे अलग तरीके से सिखाना शुरू किया गया। उसके सीखने की पूरी प्रक्रिया गाने से जुड़ी हुई है।

यह भी याद है प्रनिना को

पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी, शरीर में कितनी हड्डियां हैं। केमिस्ट्री के कई फार्मूले भी उसे याद हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com