Delhi-Chhatarpur Bus Accident: दिल्ली से छतरपुर आ रही बस यूपी के महोबा में पलटी, 24 यात्री घायल

छतरपुर, महोबा। दिल्ली से यात्रियों को लेकर छतरपुर आ रही प्राइवेट बस गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उत्तर प्रदेश के महोबा के अजनर थाना क्षेत्र के खैराली तिगैला के पास पलट गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। दुर्घटना के बाद चालक और परिचालक दोनों फरार हो गए। बस में करीब 20 महिलाएं, 15 बच्चों सहित 50 लोग सवार थे। मामूली रूप से घायल हुए लोगों को दूसरे साधन से गंतव्‍य के लिए भेज दिया गया। यात्रियों के अनुसार बस का चालक सो रहा था और परिचालक बस चला रहा था।

घायलों के नाम

1- माया 32 वर्ष निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश।

2- गोरेलाल 35 वर्ष नगारा डांग थाना अजनर महोबा।

3- राधे श्रीवास उम्र 46 वर्ष छतरपुर मध्य प्रदेश।

4- 28 वर्षीय मनीषा पत्नी बालादीन अरघटमऊ थाना अजनर महोबा।

5- 32 वर्ष वफातन मसूरी पत्नी मुमताज 32 वर्ष छतरपुर मध्य प्रदेश।

6- 35 वर्षीय मुमताज छतरपुर मध्य प्रदेश।

7- 33 वर्षीय मीनाक्षी नि. गोची जिला छतरपुर मध्य प्रदेश।

8- गंभीर घायल निमिया देवी उम्र 85 वर्ष गोची छतरपुर मध्य प्रदेश।

9- लक्ष्मी उम्र 34 वर्ष निवासी मलहरा छतरपुर मध्य प्रदेश।

10- माया 32 वर्ष अजनर महोबा।

11- पप्पू 35 वर्ष अजनर महोबा।

12- राहुल 6 वर्ष अजनर महोबा।

13-अंजू 10 वर्ष अजनर महोबा।

14- अशोक 19 वर्ष पिपट छतरपुर मध्य प्रदेश।

15 कमलेश 15 वर्ष पिपट छतरपुर मध्य प्रदेश।

16- तुलसी 35 वर्ष पिपट छतरपुर मध्य प्रदेश।

17-अभिषेक 16 वर्ष डोगरा ललितपुर।

18- रविंद्र 22 वर्ष छतरपुर मध्य प्रदेश।

19- 26 वर्षीय राम भरोसी नौगांव छतरपुर मध्य प्रदेश।

20- तेज सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी गढ़ी मलहरा मध्य प्रदेश

21- रामसहाय उम्र 38 वर्ष निवासी गढ़ी मलहरा मध्य प्रदेश।

22- शिवचरण गढ़ी मलहरा उम्र 25 वर्ष मध्य प्रदेश।

23- बल्लू उम्र 30 वर्ष निवासी गढ़ी मलहरा छतरपुर मध्य प्रदेश।

24- सुनीता उम्र 32 वर्ष निवासी गढ़ी मलहरा मध्य प्रदेश।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com