Bihar Weather Update: बिहार के दक्षिण क्षेत्र में पश्चिमी हवा के प्रभाव के चलते पड़ेगी ज्यादा गर्मी

अगले दो दिनों तक उत्तर बिहार की अपेक्षा राज्य के शेष भागों में अधिकतम तापमान दो डिग्री अधिक रहेगा। मौसमविदों का कहना है कि वायुमंडल के ऊपरी सतह पर पूरे प्रदेश में पुरवा हवा का प्रभाव है जबकि सतह पर स्थिति दूसरी है। दरअसल, दक्षिण बिहार में अब भी दस से 15 किमी की रफ्तार से पछुआ हवा का प्रभाव दिख रहा है। जबकि उत्तर बिहार में पुरवाई बह रही है। 

सतह पर दोतरफा इन्हीं हवाओं के प्रभाव से उत्तर बिहार में अपेक्षाकृत पारा नीचे है जबकि दक्षिण बिहार की अपेक्षाकृत अधिकतम पारा दो डिग्री ऊपर है। वर्तमान मौसमी सिस्टम के आधार पर मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले दो तीन दिन तक इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। एक ओर शुष्क हवाओं का प्रभाव तो दूसरी ओर नमी वाली हवाओं का प्रवाह जारी रहेगा। अधिकतम तापमान में विशेष फेरबदल के आसार नहीं हैं। 

ऐसा रहा प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना  38.6  18 
गया 38.2  13.6 
भागलपुर 38.2  20.1 
पूर्णिया 37.4  17.2 
वाल्मीकिनगर 34 17

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com