Bihar Weaher Update: बिहार में तापमान में आई गिरावट, जानें होली पर कैसा रहेगा मौसम

बिहार के अधिकतर जिलों में पिछले दो दिनों में पारे में गिरावट से गर्मी से राहत मिली है। हालांकि यह राहत ज्यादा समय तक नहीं बनी रहेगी। अगले 24 घंटे में पारा फिर से ऊपर जाने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज यानी शनिवार से गर्मी बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान के एक से दो डिग्री ऊपर चढ़ने का अनुमान है। इसके बाद फिर से पुरवा का प्रभाव बढ़ेगा जिससे आंशिक बादल की स्थिति भी बन सकती है। होलिकादहन और होली के दिन मौसम सामान्य बना रहेगा।

इधर पिछले दो दिनों से दोपहर में धूल भरी आंधी ने नई परेशानी शुरू की है। आंधी की यह स्थिति सूबे के अधिकतर भागों में देखी जा रही है। 20 से 22 किमी की अधिकतम रफ्तार से उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी हवा के बहने से गर्मी से राहत मिली है लेकिन धूल भरी आंधी से सबसे ज्यादा समस्या दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में इसमें कमी आएगी और हवा की दिशा में बदलाव संभावित है।

पटना, गया समेत अन्य शहरों में कम हुई गर्मी
पिछले 24 घंटे में सूबे के सभी शहरों में डेढ़ से दो डिग्री पारे में गिरावट आई है। पटना में अधिकतम पारा सामान्य के आसपास 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं गया में भी अधिकतम तापमान इतना ही रहा। भागलपुर में भी एक डिग्री पारा नीचे आया और यह 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया में दो डिग्री पारा नीचे आया है और यह 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com