Bihar Crime: आरा में बेखौफ बदमाशों ने व्यवसायी के बेटे को दिनदहाड़े मारी गोली

बिहार के आरा में गुरुवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े जैन कॉलेज के पास एक व्यवसायी के बेटे को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौक पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं घायल अवस्था में युवक को बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इससे पहले भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में मंगलवार की रात घर में सो रहे एक वकील के बेटे को गोली मार दी गयी। उसे ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारी गयी हैं, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। 

भोजपुर में 36 घंटे में चार जगहों पर गोलीबारी
भोजपुर में एक बार फिर ठांय-ठांय हुई। 36 घंटे में पांच जगहों पर गोलियां चल गयी। इस दौरान तीन लोगों को गोली भी मार दी गयी। पूर्व सांसद के एक स्टाफ से लूटपाट भी की गयी। फायरिंग की यह घटनाएं शहर से गांव तक हुई। इससे जहां जिले में सनसनी मची रही। वहीं पुलिस की नींद भी हराम हो गयी है। हालांकि दो मामलों में पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा है। एक कट्टा, एक गोली और दो खोखा भी बरामद हुए पर गोली मारे जाने की दोनों घटनाओं और लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं।

बता दें कि मंगलवार की रात चांदी में पूर्व सांसद की कंपनी के एक स्टाफ से हथियार के बल पर लूटपाट की गयी। उसी समय बड़हरा के मटुकपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट हुई और गोली चल गयी। देर रात शहर के बाबू बाजार में दो पक्षों के बीच गोली चल गयी। वहीं चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में वकील के बेटे को गोली मार दी गयी। पुलिस अभी  छानबीन व धरपकड़ में जुटी थी। तभी बुधवार की शाम रामनगर में एक छात्र को गोली मार दी गयी।  सनद रहे कि  गोलीबारी की घटनाओं को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भोजपुर में फिलहाल कुछ दिनों से शांति थी। लेकिन मंगलवार की रात से बुधवार की शाम के बीच अचानक गोलियां तड़तड़ाने लगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com