Bihar Crime: लखीसराय में 60 लाख की चोरी, 80 भर सोने के गहने और 10 किलो चांदी ले गए चोर

बिहार के लखीसराय में बड़हिया थाना क्षेत्र में भीषण चोरी हुई है। हालांकि घटना दो दिन पहले की है। मामले में सोमवार को पहुंचे पीड़ित परिवार ने चोरी गई संपत्ति का आकलन करते हुए तकरीबन 60 लाख की संपत्ति चोरी होने का दावा किया है।  

जानकारी के मुताबिक चोरों ने नई दिल्ली में एक न्यूज चैनल में बतौर सह संपादक कार्यारत कल्याण सिंह के बड़हिया स्थित घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। नगर पालिका के वार्ड संख्या 9 में दिल्ली में संपादक कल्याण सिंह और उनके झारखंड के पुलिस अधिकारी भाई आनंद सिंह का पुस्तैनी मकान अवस्थित है। घर पर रहने वाली मां बहू के साथ तीन माह से बेगूसराय में बेटी के घर रह रही थी। घर के साथ ही कृषि कार्यों की देखरेख के लिए पास के ही ललित साव को जिम्मेदारी दी गई थी। 

शनिवार की दोपहर टाल के लिए निकला ललित जब अगले दिन रविवार की शाम वापस लौटा तो मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा पाया। अंदर दो तल्ले मकान के अंदर अवस्थित सभी कमरे के ताले टूटे पड़े थे। खुली पड़ी संदूक, अलमीरा और गोदरेज के सारे सामान कमरे में फैले पड़े थे। घटना की सूचना तत्काल गृहस्वामी को दी गई, जिसके बाद थाने को जानकारी दी गई। 

रविवार की सुबह गृहस्वामी की मां और पत्नी बेगूसराय से वापस बड़हिया पहुंची। उन्होंने बताया कि मां के पुश्तैनी समेत दोनों बहू के सारे जेवरात संदूक के ही अंदर थे। जिसमें 80 भर सोने के जेवरात, 10 किलो चांदी के बर्तन और 2 लाख रुपये नकद पड़े थे। इसके अलावा जरूरी दस्तावेज भी चोर ले गए। 

पुलिस की टीम जांच में जुटी 
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस के प्रति लोगों में खासा आक्रोश है। इधर पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ ही अपनी जांच शुरू कर दी है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com