कोरोना मुक्त होने की दिशा में बढ़ा यूपी, 75 मेें से 51 जिलों में नहीं मिला कोई नया मरीज

प्रदेश के 75 में से 51 जिलों में शुक्रवार को कोरोना का कोई भी नया केस नहीं मिला जबकि 22 जिले ऐसे रहे जहां नए केसों की संख्या 5 या उससे कम दर्ज की गई। सिर्फ दो जिले प्रयागराज और लखनऊ ऐसे रहे जहां क्रमश: 11 व 10 नए केस मिले। यही स्थित सक्रिय केसों की रही सूबे के सात जिलों में अब एक भी सक्रिय केस नहीं रह गया है जबकि 31 जिलों में 5 या उससे कम सक्रिय केस रह गए हैं। इसी प्रकार से 9 ऐसे जिले हैं जहां सक्रिय केसों की संख्या 10 या उससे कम है जबकि 11 जिले ऐसे हैं, जहां सक्रिय केसों की संख्या 15 या उससे कम है। 

वहीं 10 जिले ऐसे रह गए हैं, जहां 30 से कम सक्रिय केस बचे हैं जबकि 3 जिले ऐसे हैं जहां 45 या उससे कम सक्रिय मरीज रह गए हैं। शेष बचे 4 जिलों में से प्रयागराज में 95, कुशीनगर में 89, लखनऊ में 88 और मैनपुरी में 71 सक्रिय मरीज अभी भी कोरोना को मात देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार प्रदेश में कुल 994 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 688 मरीज होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं। शेष बचे 306 कोरोना मरीजों में से 202 मरीजों का इलाज प्रदेश के विभिन्न जिलों के लेबल दो अस्पताल में किया जा रहा है जबकि बाकि के 104 कोरोना मरीज जिनकी हालत गम्भीर है लेबल 3 अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। 

इस बीच अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते एक दिन में कुल 2,28,136 सैम्पल की जांच की गई है। इस प्रकार से प्रदेश में अब तक कुल 6,35,45,093 सैम्पल की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 61 नए मामले आए हैं जबकि इस दौरान ही 86 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.6 प्रतिशत है। यह भी बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 7,50,034 वैक्सीन की डोज दी गई है। अब तक कुल 4,36,85,394 डोजें लगाई जा चुकी है। 

कोरोना संक्रमण के टॉप टेन जिले

जिले                 नए मामले                           स्वस्थ
प्रयागराज        011                        006
लखनऊ        010                        004
गोरखपुर        004                        010
वाराणसी        003                        002
गौतमबुद्धनगर    003                        007
कानपुर नगर        003                        004
गाजियाबाद        003                        004    
मेरठ            002                        003
कुशीनगर        002                        012
देवरिया            002                        000

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com