लोजपा ने जदयू में रालोसपा के विलय के बाद कसा तंज, कहा- धोखा पार्ट-3 के लिए तैयार रहें उपेन्द्र कुशवाहा

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने उपेन्द्र कुशवाहा व उनकी पार्टी का जदयू में विलय पर आरोप लगाया कि जदयू ने उनको ठिकाने लगाने की योजना बना ली है। उन्होंने कुशवाहा को आगाह किया कि वे अब धोखा पार्ट-3 के लिए तैयार रहे।

कहा, पूर्व में भी उपेन्द्र कुशवाहा ने धोखा और अपमान की वजह से दो बार जदयू से अपना रास्ता अलग कर लिया था। इसके बाद अलग-अलग पार्टियों में रहने के पश्चात रालोसपा का गठन किया। उम्मीद जतायी कि कुशवाहा जदयू में रहकर भी शिक्षा में सुधार की अपनी आवाज बुलंद करेंगे। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद उपेन्द्र कुशवाहा का जदयू में  स्वागत किया
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा अपनी पूरी पार्टी के साथ जदयू में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जदयू के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में रविवार को उपेन्द्र कुशवाहा ने खुद जदयू में शामिल होने की घोषणा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद उपेन्द्र कुशवाहा का जदयू में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लगे हाथ रिटर्न गिफ्ट के तौर पर नीतीश कुमार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बड़ा जिम्मा दिये जाने का एलान किया। कहा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पत्र भेज दिया है। उपेन्द्र कुशवाहा आज और अभी से जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए हैं। हमारे बहुत पुराने साथी हैं उपेन्द्र कुशवाहा। उनका और उनके साथ आए लोगों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। हमलोग पहले भी एक थे और आगे भी एक रहेंगे। मिलकर विकास का कार्य करेंगे। लोग क्या-क्या कह रहे थे, अकेले रह गए हैं कुशवाहा, देखें कितने लोगों के साथ आए हैं। आश्वस्त किया कि उपेन्द्र कुशवाहा के साथ आए लोगों को जदयू में स्नेह और मान दोनों मिलेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com