पश्चिम एशिया संकट के बीच LPG की स्पॉट खरीद कर रहा भारत

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच ऊर्जा की सप्लाई अभी भी कम होने के कारण, भारत घरों और कमर्शियल जगहों पर कुकिंग गैस सिलिंडरों की मांग को पूरा करने के लिए स्पॉट खरीद के जरिए LPG कार्गो हासिल कर रहा है।

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने सप्लाई की कमी को पूरा करने के लिए अमेरिका के साथ भी करार किया है। अमेरिका के साथ लंबे समय के कॉन्ट्रैत्ट के अलावा, OMCs ने पिछले कुछ हफ्तों में स्पॉट कार्गो भी जोड़े हैं, जिनके जून और जुलाई में भारत पहुंचने की उम्मीद है।

सरकार की प्राथमिकता घरेलू सप्लाई सुनिश्चित करना – मंत्रालय

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने से पहले भारत अपनी LPG की जरूरत का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा आयात करता था। घरेलू उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ, आयात पर हमारी निर्भरता कम हुई है। सरकार की प्राथमिकता घरेलू सप्लाई सुनिश्चित करना है और इसके लिए, हम जहां से भी संभव होगा, कार्गो हासिल करेंगे।

भारत ने घरेलू उत्पादन 20% बढ़ाया

मंत्रालय के अनुसार, लगभग 80,000 टन की दैनिक एलपीजी जरूरत के मुकाबले भारत ने घरेलू उत्पादन को लगभग 20 फीसदी बढ़ाकर लगभग 46 हजार टन कर दिया है। बाकी जरूरत के लिए, उसने पहले 10 देशों से होने वाले आयात को अब 15 देशों तक फैला दिया है।

जहां पहले LPG की सप्लाई 90 प्रतिशत खाड़ी देशों- यूएई, कतर, सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और ओमान से आती थी, वहीं अब अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस से ज्यादा खरीद की जा रही है।

Related Articles

Back to top button