टेम्पो और बोलोरो के टक्कर में महिला की मौत

बलिया।सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरुआरबारी-सुखपुरा मुख्य मार्ग पर शनिवार को दोपहर में तेज गति की बोलेरो ने टेंपो में टक्कर मार दी। इसमें टेंपो में सवार बबिता (25) पत्नी सुधीर राम निवासी बधांव, सहतवार की मौत हो गई। वहीं उसकी गोद में रही पांच माह की बच्ची को खरोंच तक नहीं आई। इसमें हादसे में टेंपो चालक सुजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे बेरुआरबारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बबिता अपने गांव मायके शिवरामपुर से बहनोई के घर करम्बर दो दिन पहले आईं थी। वह यहां से अपने मायके शिवरामपुर के लिए निकली थी। टेंपो उसका बहनोई सुजीत चला रहा था। मिड्ढा व बेरुआरबारी गांव के बीच पीछे से तेज गति की आ रही बोलेरो ने टेंपों में जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेंपो का पीछे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार बबिता व उसके बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख आसपास के लोग पहुंच गए। घायल दोनों को बेरुआरबारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बबिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।

मासूम को देख भर आई सभी की आंखें

यह सच है कि ईश्वर के मर्जी के बिना इस धरती पर एक पत्ता भी नहीं हिल सकता है। इतना भीषण एक्सीडेंट में जहां महिला की मौत हो गई, वहीं वाहन चालक जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। इसी बीच एक मासूम को तनिक भी खरोंच नहीं आई। यह देखकर लोगों के मुंह से अनायास ही यह शब्द निकल जा रहा था कि जाको राखे साईयां मार सके न कोय।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com