शोएब अख्तर ने बोला, भारत करेगा पाकिस्तान की मदद

 पाकिस्तान की टीम ने बुधवार को खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी जीत है। इसी के साथ पाकिस्तानी टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी जग गई हैं। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकि बचे दोनों मैच जीतने होंगे। वहीं, उसे भारत के ऊपर भी निर्भर होना पड़ेगा। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि भारत पाकिस्तान की मदद करेगा।                                                                                                                                                                           शोएब ने यह बात यू-ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड करते हुए कही। शोएब ने कहा, ‘पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत उसकी मदद करेगा। भारतीय टीम, इंग्लैंड को हराकर पाकिस्तान के लिए राह आसान करेगा।’ शोएब ने पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम और हारिश सोहेल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मोमेंटम पकड़ने में समय लगाता है। उन्हें पहले तीखा बोलकर जगाना पड़ता है। अब वे जाग गए हैं और पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com