इस मॉडल ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कल रात जो हंगामा किया उसके बाद इंडस्ट्री में इसके चर्चे शुरू हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर कंचन ठाकुर काफी लोकप्रिय हैं। कंचन के नाम पर साउथ ड्रीम्स नाम से एक फोटो वेबसाइट भी बनी हुई जो उनके फैैंस को कंचन की हॉट और ग्लैमरस तस्वीरों रूबरू कराती है।
कंचन महज 27 साल ही हैं लेकिन तेलगु इंडस्ट्री में उनके जलवे कायम है। कंचन मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए वो कई बार कोशिश कर चुकी है लेकिन अब तक सफल नही हो पाई।
माना जा रहा है कि कंचन ने शोहरत पाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर इतना ड्रामा किया। लेकिन ये ड्रामा कंचन को ही उल्टा पड़ गया क्योंकि एयर इंडिया ने उनके खिलाफ एक बड़ा कदम उठा लिया।
कहा जा रहा है कि कंचन उन मॉडल्स में से एक है जो मॉडलिंग में तो सफल हो गई लेकिन सफल स्टार बनने के सपने से अभी दूर हैं।
हालांकि अपने इस इस ड्रामे पर कंचन का कहना है कि वो बस एक मजाक कर रहीं थीं। इस बात पर जब अधिकारियों ने नाराजगी जताई तो कंचन ने और बहस करनी शुरु कर दी जिससे फ्लाइट करीब एक घंटे लेट हो गई।
अधिकारियों की इस नाराजगी पर कंचन ने तंज कसते हुए कहा,’जब असली आतंकी फ्लाइट्स में सफर कर लेते हैं तब आप कुछ नहीं कर पाते। हम तो फिर भी मजाक कर रहे हैं, अब इसे जबरन मुद्दा बनाया जा रहा है।’
बता दें कि कंचन ठाकुर की मां दिल्ली में रहती हैं और वो बीमार हैं। उन्हीं को देेखने के लिए कंचन दिल्ली जा रहीं थीं। इस दौरान कंचन ने कुछ मजाक करने की सोची और ऐसा कदम उठाया।
