मुजफ्फरपुर: अगले 14 घंटों में भारी वर्षा के आसार, अलर्ट जारी

मुजफ्फरपुर जिले में पिछले 35 घंटे में 65 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं अभी और बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 14 घंटों में उत्तर बिहार के जिलों में भारी वर्षा की संभावना जतायी गई है। शुक्रवार को सुबह में हुई बारिश के बाद दिन भर आसमान में बादल छाया हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रहा। बता दें कि देर रात हुई बारिश के बाद शहरी क्षेत्र में जलजमाव के कारण परेशानी बढ़ गई है।

बागमती लाल निशान पार, बूढ़ी गंडक व गंडक में भी बढ़ोतरी
जिले की नदियों में फिर से तेजी से पानी बढ़ने लगा है। बागमती खतरे के निशान को पार कर चुकी है। बूढ़ी गंडक के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 30 सेमी. वृद्धि हुई है। वहीं, गंडक में 50 सेमी. पानी बढ़ा है।

बूढ़ी गंडक में लगातार पानी पढ़ने से शहर से सटे मोहल्लों में लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। नेपाल में हो रही बारिश के कारण अभी और पानी बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। बांध से सटे वार्ड-15 के मोहल्लों में लोग फिर से अलर्ट हो गए हैं। एक बार फिर से आश्रमघाट, लकड़ीढाई, झील नगर, हनुमंत नगर, माधव नगर, शिवपुरी, छिंट भगवतीपुर, शेखपुर के मोहल्लों में पानी फैलने लगा है। बता दें कि पिछले तीन दिनों में मोहल्लों से पानी घटने पर लोगों ने राहत की सांस ली थी।
नदियों का जलस्तर
नदी           लाल निशान        शुक्रवार का जलस्तर
गंडक           54.41              53.41
बूढ़ी गंडक     52.53              51.47
बागमती        55.23               56.22    

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com