मंगलवार का द‌िन क‌िस राश‌ि के ल‌िए मंगलकारी, क‌िसके ल‌िए अमंगलकारी

मंगलवार का यह द‌िन आपके ल‌िए क‌ितना मंगलकारी है और क‌िस मामले में अमंगलकारी रहेगा, जानने के ल‌िए पढ़ें आज का अपना राश‌िफल।

zodiac-sign_1459938020

मेष : वाणी में सौम्यता रहेगी। सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है।

वृष : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। रहन-सहन में असहज रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन : परिवार की जिम्मेादी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क : अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

सिंह : धैर्यशीलता में कमी आएगी। वस्त्रों के प्रति रुझान रहेगा। पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कन्या : संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। लेकिन नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन संभव है।

तुला : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक : भाइयों के सहयोग से काराेबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

धनु : नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

मकर : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी पारिवारिक सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ : क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

मीन : मानसिक शांति रहेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com