भागलपुर में किसान पंचायत में गरजे भक्त चरण, बोले- बड़े पूजीपतियों और बिजनेसमैन की मोदी सरकार

बिहार के भागलपुर जिले में कांग्रेस पार्टी की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया गया।  नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के बेलखोरिया पंचायत के इमली हाट मैदान में गुरुवार को आयोजि कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि  40 किसान संगठन तीन माह से देश की राजधानी दिल्ली में कृषि कानून को रद्द करने की मांग को लेकर धरना पर बैठे हैं। लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान की बजाय केंद्र सरकार उन्हें परेशान करने का काम कर रही है। सरकार सहयोग की जगह लाठी-डंडे से किसानों को पिटवाती है। 


उन्होंने कहा कि सरकार को पता नहीं है कि जो धरने पर बैठे हैं वह किसान है, जो बंजर भूमि में भी फसल उगाने का काम करते हैं। सरकार ऐसा सिर्फ इसलिए कर रही है कि वह अपने खास पूंजीपतियों व बिजनेसमैन  जैसै बड़े धन्नासेठों को लाभ पहुंचा सके। उनका ये सपना कांग्रेस कभी भी साकार नहीं होने देगी। उन्होंने शायरना अंदाज में देश के पीएम पर प्रहार करते हुए कहा कि लहू का रंग एक है, गरीब क्या अमीर क्या। बने हैं एक हाथ से तो दूर क्या करीब क्या। वही है जान वही है तन, कब तक छुपाओगे। पहन कर रेशमी लिवास की तुम बदल ना जाओगे। उन्होंने सभी किसानों से केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि देश में जो मौजूद हालात हैं, उसमें सरकार की मंशा लोगों के बीच आपस में मदभेद पैदा करने की है। आज सबसे बड़ी चुनौती किसानों व मजदूरों को बचाना और उन्हें न्याय दिलवाना। तीनों कृषि कानूनों को वापस करवाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी।

बिहार कांग्रेस विधानमंडल के नेता सह नगर विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के समय से ही देश को सींचने का काम किया है। पिछले 70  वर्षों में कांग्रेस ने देश को सिर्फ आगे बढ़ाने का काम किया है। लेकिन वर्त्तमान केंद्र सरकार ने सिर्फ झूठ बोलकर आम जनता को ठगने का काम किया है। पिछले छह वर्षों से देश की शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य की व्यवस्था सब कुछ खत्म हो गया है। इस तानाशाही सरकार को आम जनता के सहयोग से अब उखाड़ फेंकने की जरूरत है। इसके अलावा कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, चंदन यादव, गुंजन पटेल, अमिताभ हुसैन, राजद नेत्री राबिया खातून आदि ने संबोधित किया। मौके पर बुनकर नेता अलीम अंसारी, पवन यादव, उमर ताज, अभिषेक आनंद, मकसूद अनवर सहित सैकड़ों की संख्या में कई पंचायत के किसान मौजूद थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com