बिहार: सुपौल में भोज खाने के बाद फूड प्वॉजनिंग में एक बच्चे की मौत, 28 बीमार

भोज खाने के बाद हुए फूड प्वॉजनिंग से रविवार को एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि ढाई दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। सभी बीमार को अनुमंडलीय अस्पताल और निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घटना थाना क्षेत्र की बरहकुरवा पंचायत के परतापुर वार्ड 1 की है। 

अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात परतापुर गांव के बिजली यादव के यहां लड़के का छेका था। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गढिया गांव से लोग छेका के लिए आये थे। शाम में सभी लोगों ने भोज खाया। शनिवार की देर रात से ही लोगों को उल्टी, पेट दर्द और दस्त होने लगा तो ग्रामीण डॉक्टर से इलाज कराया गया। इस बीच एक बच्चे सतीश कुमार (9) की मौत रविवार शाम 5 बजे होने और अन्य कुछ लोगों की हालत गंभीर रहने के बाद घबराये लोगों ने 24 बीमार लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। 

तीन बच्चों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बीमार मरीजों में आधा दर्जन की स्थिति गम्भीर बताई जा रही हैं। कुछ लोग ग्रामीण इलाज के बाद स्वस्थ बताए जा रहे हैं। अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. उमेश मंडल ने बताया कि मामला फूड प्वॉजनिग्ंा का है। हालांकि बीमार के परिजन और ग्रामीण इसे फूड प्वॉजनिंग नहीं मान रहे है। उनका कहना है कि उनके साथ और लोगों ने भी भोज खाया था लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ। भोज नहीं खाने वाले भी कुछ लोग बीमार हैं। सभी बीमार आपस में संबधी हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com