कानपुर : चलते ऑटो में पति ने दो साथियों के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए युवक ने दो साथियों की मदद से चलते ऑटो में पत्नी की हत्या कर दी और शव को कोयला नगर एलीवेटेड हाईवे पर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी पति ने थाने में सरेंडर कर दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी के दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। पत्नी ने हरजे खर्चे का केस दाखिल किया था जिसमें सोमवार को कोर्ट का निर्णय आना था। आरोपी का कहना था कि पत्नी उसे प्रताड़ित करती थी। पुलिस देर शाम तक छानबीन में जुटी थी।

डी ब्लॉक नया हनुमान मंदिर पनकी के पास रहने वाले ननके सिंह की बेटी ममता (32) की शादी 17 मई 2014 को मीरपुर कैंट निवासी धर्मेंद्र सिंह से हुई थी। शादी के दौरान धर्मेंद्र ने ममता को बताया था कि उसकी ट्रैवल एजेंसी है मगर बाद में पता चला कि वह किसी और की गाड़ी चलाता है। कुछ दोस्तों के साथ मिलकर ऑटो चलाने का काम भी करता था। इस पर ममता और धर्मेंद्र के बीच विवाद शुरू हो गया। ममता के पिता के मुताबिक बाद में पता चला कि धर्मेंद्र शराब का लती है। नशे में धुत होकर वह बेटी के साथ मारपीट करता रहा।

शादी के पांच महीने बाद ही ममता उसे छोड़कर मायके चली आई। यहां उसने बच्चे को जन्म दिया। ममता ने धर्मेंद्र के खिलाफ हरजे खर्चे का केस कोर्ट में डाला हुआ था जिसकी सुनवाई पर दोनों कोर्ट में मिलते थे और दोनों के बीच बातचीत भी होती थी। हरजे खर्चे के मामले में कोर्ट एक बार पहले घर और पांच लाख रुपए देने का आदेश कर चुका था। जिसकी फिर से अपील हुई थी इस पर कोर्ट को सोमवार को अपना निर्णय देना था जिसे लेकर धर्मेंद्र परेशान था। 

फोन कर बुलाया था
ममता की छोटी बहन जूली के मुताबिक रविवार सुबह 11 बजे धर्मेंद्र ने बहन को फोन किया था। उससे कहा कि परिवार वाले मिलना चाहते हैं। वहीं पर हरजा खर्चा भी दे दिया जाएगा। उसने विजय नगर बुलाया था। घर के पास चौराहे तक जूली ने उसे छोड़ा। वहां से वह ऑटो करके विजय नगर चली गई। यहां पर धर्मेंद्र उसे मिला। वह भी ऑटो से था। उसने ममता को बैठा लिया। पुलिस को धर्मेंद्र ने पूछताछ में बताया कि लगभग 14 घंटे तक वह ममता को ऑटो में घुमाता रहा। उसके बाद गला कसकर हत्या कर दी।

रेल बाजार थाने में पहुंचा, कहा-पत्नी को मार दिया
घटना को अंजाम देने के बाद देर रात धर्मेंद्र रेलबाजार थाने पहुंचा और सिपाहियों को बताया कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। यह सुनने के बाद पुलिस वालों के होश उड़ गए। आनन-फानन में इंस्पेक्टर समेत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। पनकी और चकेरी में पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

पति समेत तीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उसने दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। इनमें एक ऑटो चालक है। दंपति का काफी समय से विवाद चल रहा था। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com