Agra : ताजनगरी में शनिवार सुबह अलग-अलग जगह दो धमाके हुए। इससे दहशत फैल गई। एक धमाका आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास कूड़े के ढेर में हुआ जबकि दूसरा एक प्लम्बर के घर में हुआ।
फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ डीआईजी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
शक है कि प्लम्बर के घर बम बनाए गए। पूरा एरिया कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट मुआयना के लिए पहुंच गए हैं। यह लो इनेंसिटी डिवाइस कंट्रोल बम माना जा रहा है। हालांकि सही जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। इलाके में दहशत का माहौल है।