ये है दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग, स्विट्जरलैंड में बनी सुरंग की लंबाई है 57 KM

tunnel1481732650_big
दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग, स्विट्जरलैंड में बनी सुरंग की लंबाई है 57 KM

स्विट्जरलैंड की एल्प्स पहाड़ियों के नीचे 17 साल में बनकर तैयार हुई दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग को जनता के लिए खोल दिया गया। बीते रविवार को ज्यूरिख से लुगानो के बीच पहली पेसेंजर ट्रेन इस सुरंग में दौड़ी। एक हजार लोगों ने इस ट्रेन में सफर किया। सुबह 6.09 बजे ज्यूरिख से रवाना हुई यह ट्रेन ठीक दो घंटे आठ मिनट बाद 8.17 बजे लुगानो पहुंची। सुरंग के रास्ते दोनों शहरों के सफर में 30 मिनट की बचत हुई।

लॉटरी से यात्री चुने
पहली पेसेंजर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का चयन लॉटरी के जरिए किया गया। 16000 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया, जिसमे से 1000 लोगों को इस एतिहासिक सफर का मौका मिला।

53.9 किमी लंबी जापान की सुरंग को पछाड़ा 
जापान में 53.9 किलोमीटर लंबी सिकेन सुरंग अब तक दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग थी। स्विट्जरलैंड की जीबीटी ने इसे दूसरे पायदान पर कर दिया है। ब्रिटेन को फ्रांस से जोड़ने वाली 50.5 किलोमीटर लंबी चैनल सुरंग अब तीसरे नंबर पर है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com