यूपी पंचायत चुनाव बलिया आरक्षण लिस्ट जारी, ग्राम प्रधान की 320 सीटें अनारक्षित

हाईकोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2015 को आधार वर्ष मानते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई आरक्षण सूची शनिवार की सुबह बलिया में जारी कर दी गई। विकास भवन पर सूची चस्पा होने की भनक लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी। नई सूची के बाद कई ग्राम सभाओं, जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों की स्थिति बदल गयी है। 

जिले में कुल 17 ब्लॉक हैं। इनमें से छह सीटें अनारक्षित हैं। ग्राम पंचायतों की संख्या 940 है। इनमें सामान्य के लिए 320, महिला के लिए 153, पिछड़े वर्ग की 167, पिछड़ा महिला की 91, अनुसूचित जाति की 100, अनुसूचित महिला की 56, अनुसूचित जनजाति की 34 तथा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 19 सीटें आरक्षित हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com