ऑनर किलिंग की थी तैयारी, भागकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, लोगों ने कराई शादी

सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। इसके बाद लोगों ने प्रेमी जोड़े की शादी करा दी। घटना शनिवार देर रात की है। उधर, लड़की के परिजनों ने प्रेमी सहित उसके परिवारवालों पर अपहरण का केस दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि एक लड़की को पड़ोस के टोले के लड़के से प्यार हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा तो टोले में इसकी चर्चा होने लगी। इस बीच प्रेमी अपने प्रेमिका के कहने पर शुक्रवार की रात उसके घर पहुंच गया। वहां प्रेमिका के घरवालों ने देखा तो प्रेमी को बांधकर उसकी पिटाई की।  

बाद में लड़के के घरवालों ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस उसे बरामद कर ले आई। अभी माहौल शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार की रात लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों की शादी करा दी। इसकी भनक प्रेमिका के घरवालों को लगी तो उसने प्रेमी और उसके परिजनों पर अपहरण का मामला दर्ज कराया। सूचना मिलते ही रविवार को सदर थाना पुलिस प्रेमी जोड़े को थाना लेकर आ गई। सदर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।प्रेमिका ने घरवालों पर लगाया टॉर्चर करने का आरोप : उधर, लड़की का कहना है कि शुक्रवार रात की घटना के बाद घरवालों ने उसे काफी टॉर्चर किया। शरीर पर कई जगह दाग दिया। शनिवार की रात घरवाले उसकी हत्या कर कोसी नदी में फेंकने वालेे थे। इसकी भनक उसे लग गई। तब उसने किसी तरह जान बचाकर प्रेमी के बड़े भाई को फोन किया उसके घर चली आई। बाद में ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com