हरियाणा में शीतलहर के साथ सताएगी ठंड, बारिश और कोहरे की संभावना

 हरियाणा में मौसम एकदम ठंडा हो गया है। आज कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा के आठ जिलों के लिए ठंड का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बीते दिन रविवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की मामूली वृद्धि देखी गई है। 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद अब उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का असर दिखाई देगा। इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। फरवरी महीने में पहले पखवाड़े में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। जबकि दूसरे पखवाड़े में धीरे धीरे ठंड कम हो जाएगी। रविवार को भिवानी में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube