राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर राजनीतिक लाभ के लिए देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ही हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने संसद में नकारात्मक बयान देने और पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए राहुल गांधी की भी आलोचना की।

मुख्यमंत्री ने कहा, असम विधानसभा चुनावों से पहले ही कांग्रेस हार स्वीकार कर ली

राहुल गांधी के पास सुबूत नहीं हैं और उन्होंने झूठे आरोप लगाए हैं

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर राजनीतिक लाभ के लिए देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ही हार स्वीकार कर ली है।

एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम कांग्रेस ने अपनी हार पहले ही स्वीकार कर ली है। उनके अध्यक्ष खुद कह रहे हैं कि मुझे बहुत सारे कॉल आ रहे हैं कि भाजपा हारने वाले कांग्रेस नेताओं और अन्य दलों के नेताओं के संपर्क में है, लेकिन कोई भी कांग्रेस से बात नहीं कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube