बिहार सहायक शिक्षा विकास अधिकारी लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित

बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती की लिखित परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2026 में राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

BPSC AEDO Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) पद के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों की योग्यता का मूल्यांकन वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्रों के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी।

तीन चरणों में होगी परीक्षा
परीक्षा का प्रथम चरण 14 और 15 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा। 14 अप्रैल को पहली बैठक में सामान्य भाषा और दूसरी बैठक में सामान्य अध्ययन का पेपर होगा। 15 अप्रैल को सामान्य योग्यता (General Aptitude) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अलग-अलग तिथियों पर होंगे पेपर
द्वितीय चरण की परीक्षा 17 और 18 अप्रैल 2026 को तथा तृतीय चरण की परीक्षा 20 और 21 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन परीक्षा दो बैठकों में होगी। पहली बैठक सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी बैठक दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक।

परीक्षा का पूरा शेड्यूल

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube