पुनपुन नदी पर रेल पुल के गार्डर पर पानी चढ़ गया: बिहार

बिहार में भारी बारिश के बाद बाढ़ और जलजमाव से राहत मिली नहीं और पुनपुन नदी में पानी बढ़ने से मुसीबतें बढ़ गई है। पुनपुन नदी पर रेल पुल के गार्डर पर पानी चढ़ गया है, जिससे पटना-गया रेल रूट पर परिचालन रोक दिया गया है। इसके अलावा बख्तियारपुर-राजगीर रूट पर भी परिचालन रोक दिया गया है।

गुरुवार की शाम पुनपुन का जलस्तर 53.60 मीटर हो गया था। साल 1976 में जलस्तर 53.91 मीटर हो गया था, जो अब तक रिकॉर्ड है। 1976 के बाद 43 सालों में पहली बार नदी का जलस्तर इतना ऊपर गया है। वर्ष 1976 में पुनपुन से आई बाढ़ ने पटना में तबाही मचाई थी।

दुर्गा पूजा के बीच दोनों रेलवे रूटों पर फिलहाल ट्रेनें रोक दिए जाने से लाखों लोगों को परेशानी हो रही है। इन दोनों रेल रूटों से होकर लंबी दूरी की ट्रेनें भी गुजरती है। ऐसे में परिचालन रोक दिए जाने से रांची, धनबाद, कोलकाता, वाराणसी जानेवाले यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। दानापुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने बताया कि ट्रैक से पानी उतरने के बाद ही इन दोनों रूटों पर ट्रेन सेवा शुरू होगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube