
कीरतपुर साहिब के नजदीक रेलवे स्टेशन की प्लेटी पर एक युवक का पत्थर मार कर कत्ल कर दिया गया। मामला लूटपाट का बताया जा रहा है। ठेकेदार से पैसे मिलने के बाद रात को युवक इस रास्ते से जा रहा था, तभी अज्ञात लोगों ने पत्थर से उसका मुंह फोड़कर कत्ल कर दिया।
मृतक युवक की पहचान जीतू केवट पुत्र महेश्वर केवट के रूप में हुई है। वह मूल रूप में बिहार का रहने वाला है तथा खगड़िया जिले से संबंधित है। कीरतपुर साहिब में वह लेबर का काम करता था।



