कबीर सिंह ने एक और बड़ा धमाका कर दिया

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने एक और बड़ा धमाका कर दिया है। इस साल रिलीज हुई यह पहली फिल्म बन गई जिसने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को करोड़ों की कमाई में दहाई का आंकड़ा जोड़ दिया। जी हां, इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म आर्टिकल 15 के पहले दिन के आंकड़े आने से पहले ही कबीर सिंह के जो आंकड़े आए हैं, उन्होंने पूरी फिल्म इंडस्ट्री की हैरान कर दिया है। कबीर सिंह की कमाई अब तक 143 करोड़ 63 लाख रुपये हो चुकी है। पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म शनिवार को 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों में रिलीज के दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी दूसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने का आंकड़ा अब तक विकी कौशल की फिल्म उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक के नाम रहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube