कनाडा के PM ट्रूडो पर भड़के ट्रंप, बताया- बेईमान और कमजोर

कनाडा में हुआ जी-7 देशों का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन बड़े विवाद की वजह बन गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो टैरिफ के मसले पर आमने-सामने आ गए हैं और इस लड़ाई में ट्रंप ने ट्रूडो को बेईमान और कमजोर तक कह दिया हैबता दें कि इससे पहले जस्टिन ट्रूडो ने उत्तरी अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते (NAFTA) और द्विपक्षीय व्यापार संधि के अमेरिका के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. जिस पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि अगर संशोधित NAFTA डील पर हस्ताक्षर किए जाते हैं, तो वह एल्यूमीनियम और इस्पात उत्पादों पर नए लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ छोड़ देंगे..

दरअसल, पिछले हफ्ते ही अमरीका ने यूरोपीय यूनियन, कनाडा और मेक्सिको से स्टील और एल्यूमीनियम आयात करने पर टैरिफ लगाने का फैसला किया है. जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिका के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए माकूल जवाब देने की बात कह डाली. इस पर डोनाल्ड ट्रंप बिफर गए और उन्होंने सम्मेलन से जाने के बाद ट्रूडो के खिलाफ कई ट्वीट किए.

ट्रंप ने बताया बेईमान

ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा कि पीएम जस्टिन ट्रूडो ने जी-7 सम्मेलन के दौरान बहुत की हल्का व्यवहार किया और कहा कि अमेरिका ने जो टैरिफ लगाए हैं वो अपमानजनक हैं. ट्रंप ने आगे उन्हें बेईमान और कमजोर लिखते हुए कहा कि हमारे टैरिफ डेयरी पर उनके (ट्रूडो) 270% के बदले हैं.

इतना ही नहीं ट्रंप ने जस्टिन ट्रूडो पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में गलत बयान देने का भी आरोप लगाया. उन्होंने बताया सच्चाई ये है कि कनाडा अमेरिका किसानों, मजदूरों और कंपनियों पर भारी टैरिफ लगा रहा है.

बता दें कि इससे पहले जस्टिन ट्रूडो ने उत्तरी अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते (NAFTA) और द्विपक्षीय व्यापार संधि के अमेरिका के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. जिस पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि अगर संशोधित NAFTA डील पर हस्ताक्षर किए जाते हैं, तो वह एल्यूमीनियम और इस्पात उत्पादों पर नए लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ छोड़ देंगे.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube