एयूएनओ में विद्यार्थियों को मिलेगा एक से अधिक विषयों में भाग लेने का मौका

आज की पीढ़ी के सामने चुनौतियां पहले से कहीं अधिक जटिल और बहुआयामी हैं। शिक्षा अब केवल किताबों तक सीमित नहीं है। यह तर्कशक्ति, विश्लेषणात्मक सोच और विभिन्न विषयों की समझ का एक संतुलित संगम है। यही कारण है कि विशेषज्ञ लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि छात्रों का मूल्यांकन कम उम्र से ही विभिन्न विषयों में होना चाहिए।

जागरूकता की इसी सोच के साथ हर विषय सोचने का एक अलग तरीका सिखाता है। इसलिए बहुविषयक मूल्यांकन से विद्यार्थियों की क्षमताओं का अधिक सटीक आकलन संभव होता है। इसीलिए AUNO में विद्यार्थियों को एक से अधिक विषयों में भाग लेने का विकल्प दिया गया है, ताकि वे विभिन्न विषयों में अपनी योग्यता की तुलना कर सकें और अपनी वास्तविक क्षमता को बेहतर समझ सकें।

हर विषय का अलग अर्थ, हर विषय एक अलग यात्रा

गणित, विज्ञान, भाषा, तर्कशक्ति या टेक्नोलॉजी : हर विषय अपने भीतर एक अलग दुनिया समेटे हुए है। गणित बच्चों को तर्क और समस्या-समाधान सिखाता है। विज्ञान खोज और प्रयोग की सोच जगाता है। अंग्रेजी संचार और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करती है, वहीं टेक्नोलॉजी और एआई उन्हें भविष्य की डिजिटल दुनिया से जोड़ते हैं।

यदि बच्चों का आकलन केवल एक ही विषय में किया जाए, तो यह उनकी सम्पूर्ण क्षमता का सही चित्र नहीं दे पाता। बल्कि, विभिन्न विषयों में मूल्यांकन से यह समझना आसान होता है कि बच्चा किस क्षेत्र में उत्कृष्ट है, किसमें उसे और मेहनत की जरूरत है और किस दिशा में उसका भविष्य निखर सकता है।

भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं का सच बहुविषयक विशेषज्ञता

भारत की लगभग सभी बड़ी परीक्षाएं: चाहे वह JEE, NEET, CUET, NDA, UPSC, CAT या SSC हों वह बहुविषयक ज्ञान की मांग करती हैं। केवल गणित या केवल भाषा में अच्छे अंक लाना पर्याप्त नहीं, वास्तविक सफलता के लिए कई विषयों में संतुलन और गहराई दोनों चाहिए।

विषय सूची (कक्षा-वार)

कक्षा 3–5: इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग

कक्षा 6–10: इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक AI

कक्षा 11–12: इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक और AI

परीक्षा संरचना

लेवल 1 फेज 2 (स्कूल स्तर): 16 दिसंबर – 23 दिसम्बर 2025

लेवल 2 (राष्ट्रीय स्तर): टॉप 20% चयनित छात्र

चयन प्रक्रिया: लेवल 1 में शीर्ष 20% प्रदर्शन करने वाले छात्र लेवल 2 के लिए चुने जाएंगे

पुरस्कार

जिला स्तर: मेडल + प्रमाण पत्र

राज्य स्तर: नकद पुरस्कार + शील्ड + प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय स्तर: नकद पुरस्कार + ट्रॉफी + प्रमाण पत्र

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube