Co-Education : सीएमएस गोमती नगर को प्रदेश के ‘सर्वश्रेष्ठ विद्यालय’ का खिताब

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय (यूपी नं. 1) के खिताब से नवाजा गया है, साथ ही को-एजूकेशन प्रदान करने वाले स्कूलों में लखनऊ में ‘सर्वश्रेष्ठ विद्यालय (लखनऊ नं. 1)’ के खिताब से सम्मानित किया गया है। अभी हाल ही में, शैक्षिक पत्रिका ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ के तत्वावधान में गुरूग्राम, हरियाणा के होटल लीला एम्बियन्स में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा अनन्त को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका सीमा तिवारी भी उपस्थित थीं। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि शैक्षिक पत्रिका एजुकेशन वर्ल्ड एवं मार्केट रिसर्च एवं ओपिनियन पोल एजेन्सी ‘सी-फोर’ के संयुक्त सर्वेक्षण में देश भर के 1000 से अधिक विद्यालयों को 14 मानकों पर आँका गया, जिसमें सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ने शैक्षिक उत्कृष्टता, लीडरशिप/मैनेजमेन्ट, ऐकेडमिक रेप्यूटेशन, फैकल्टी कम्पीटेन्स, लीडरशिप क्वालिटी, स्पोर्टस एजुकेशन आदि विभिन्न मानकों पर खरा उतरते हेतु लखनऊ का एवं उत्तर प्रदेश का सबसे बेहतरीन स्कूल कहलाने का गौरव प्राप्त किया है।

सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गांधी ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि अपनी अनूठी शिक्षा पद्धति के कारण सी.एम.एस. आज देश के टॉप विद्यालयों में शामिल हैं एवं इन्हीं उपलब्धियों का परिणाम है कि लखनऊ आज सारे देश में ‘क्वालिटी एजूकेशन’ का केन्द्र बन गया है जो कि लखनऊवासियों के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय विद्यालय के कर्तव्यनिष्ठ व विद्वान शिक्षकों को जाता है जिनकी अतुलनीय निष्ठा व परिश्रम की बदौलय सी.एम.एस. देश ही नहीं अपितु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube