देशभर के बैंक एटीएम आज बंद बैंक कर्मचारियों का हल्ला बोल

केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में बुधवार को श्रमिक संघों ने देशभर में भारत बंद का एलान किया है। देश के 10 प्रमुख श्रमिक संघों के आह्वान पर करीब 25 करोड़ लोगों के हड़ताल में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश में भी इस बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला।

हजरतगंज के इलाहाबाद बैंक में कर्मचारियों ने मेन गेट पर ताला लगाकर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं मैनपुरी में ट्रेड यूनियन की हड़ताल में बैंक के साथ ही डाकघर के कर्मचारी भी शामिल हो गए।

बैंक कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण एटीएम में भी लोगों को कैश नहीं मिल रहा है। इस वजह से आम लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रयागराज में भारत बंद का बैंकों में ज्यादातर असर दिखाई दे रहा है। ज्यादातर शाखाएं बंद हैं और किसी तरह का काम नहीं हो पा रहा है। कर्मचारी अपने अपने शाखा परिसर में धरना दे रहे हैं। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, एलआईसी आदि विभाग के कार्यालयों में भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube