बैंकिंग छोड़ नेता बनी मीरा सान्याल का निधन, केजरीवाल सहित आप नेताओं ने जताया दुख

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मीरा सान्याल के निधन पर दुख जताया है। आप नेता मीरा का मुंबई में शुक्रवार देर रात निधन हो गया। बैंकर से नेता बनी मीरा सान्याल के निधन पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लिखा कि, ‘यह सुनकर बेहद दुख हुआ। कहने को कुछ शब्द नहीं हैं।’ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दुख जाहिर की और कहा कि, मीरा के निधन की खबर से मुझे बहुत दुख हुआ। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मीरा आम आदमी पार्टी की समर्पित साथी, सौम्यता और सहजता की प्रतीक थीं। आकस्मिक निधन से हम सभी अत्यंत दुखी हैं| ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। उल्लेखनीय है कि राजनीति में आने से पहले मीरा रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड की सीईओ रह चुकी थीं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube