योगी ने पूर्व सीएम मदनलाल खुराना के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ : प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रविवार को जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. मदन लाल खुराना एक लोकप्रिय राजनेता थे। उनका जनता से गहरा जुड़ाव था। श्री खुराना दिल्ली राज्य के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री तथा राजस्थान के राज्यपाल के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी थीं। उनके निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है। श्री खुराना की सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए स्व. मदन लाल खुराना के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि 82 वर्षीय मदन लाल खुराना ने शनिवार की रात 11 बजे कीर्ति नगर के अपने घर में आख़िरी सांस ली। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा समेत भाजपा के कई नेताओं और मंत्रियों ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube