हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद शनिवार सुबह से पूरे प्रदेश में माैसम साफ बना हुआ है। वहीं राज्य के मैदानी व कम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में सुबह और देर रात के समय अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, राज्य में पारा लगातार गिर रहा है। राज्य में 15 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। तीन स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में दर्ज किया गया। लाहौल के सप्तधारा के समीप पाइपलाइन फटने से पेड़ पर गिरा पानी जम गया है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6, सुंदरनगर 2.0, भुंतर 1.5, कल्पा -0.6, धर्मशाला 6.0, ऊना 5.9, नाहन 10.3, पालमपुर 5.0, सोलन 3.0, मनाली 1.1, कांगड़ा 4.4, मंडी 3.1, बिलासपुर 6.5, हमीरपुर 3.2, जुब्बड़हट्टी 7.8, कुफरी 5.2, कुकुमसेरी -5.6, नारकंडा 2.2, भरमाैर 4.4, रिकांगपिओ 2.1, बरठीं 3.9, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 4.8, देहरा गोपीपुर 6.0, ताबो -4.4, नेरी 8.9 व बजाैरा में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद अगले 3-4 दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

इस दिन फिर बारिश-बर्फबारी के आसार
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी इलाकों और चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से यह बदलाव हो सकता है। हफ्ते के बाकी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शुक्रवार देर शाम को बारालाचा दर्रा, तंगलंग ला और शिंकुल दर्रा की चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे हैं। इससे घाटी में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। हालांकि, मनाली लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। वहीं पर्यटन कारोबारी बर्फबारी और किसान-बागवानों को बारिश का खासा इंतजार है। जिला में किसान गेहूं और मटर की बुआई नहीं कर पा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube