हरियाणा में आज भी शीतलहर की चेतावनी

प्रदेश में तेजी से मौसम में बदलाव के साथ ही राजस्थान के साथ लगते जिलों में शीत लहर चल रही है। इसके चलते तापमान भी नीचे आया है। विज्ञानियों ने सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में शीत लहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं वीरवार को महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री तो हिसार का चार डिग्री तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान नीचे जा सकता है। हवाएं चलने के कारण ठंड ज्यादा बढ़ सकती है। वीरवार को भी हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट हुई है।

हिसार का रात का तापमान जहां 4 डिग्री दर्ज किया गया वहीं नारनौल का 4.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी प्रकार करनाल और सिरसा और करनाल का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा है। रोहतक में 6.4, पानीपत में 6.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube