मेथी से लेकर पालक तक, हल्की सर्दी में तैयार करें 5 तरह के ये स्वादिष्ट पराठें

सर्दियों का मौसम आते ही रसोई में पराठों की खुशबू हर घर में फैल जाती है। ठंड के मौसम में गरमा-गरम पराठा खाना न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर को ऊर्जा भी देता है। पराठा भारतीय खानपान का एक अहम हिस्सा है, जिसे अलग-अलग स्टफिंग और फ्लेवर में बनाया जाता है।

खास बात ये है कि हर पराठे का स्वाद अनोखा होता है। दही, मक्खन या अचार के साथ पराठा खाने का मजा ही कुछ और है। इसी के चलते आज हम आपको बताने जा रहे हैं पांच तरह के स्वादिष्ट पराठों की रेसिपी, जिन्हें बनाना आसान है और सर्दियों के मौसम के लिए परफेक्ट भी। इन्हें आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर, किसी भी समय पर आनंद के साथ खा सकते हैं।

आलू पराठा

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे सर्दी के मौसम में आलू का पराठा पसंद न हो। इसे बनाने के लिए ठंडे उबले आलू में नमक, लाल मिर्च, हरी मिर्च और धनिया मिलाकर स्टफिंग तैयार करें। इसे गेहूं के आटे की लोई में भरें, बेलें और घी या तेल में सेकें। गरम दही या मक्खन के साथ परोसें।

गोभी पराठा

गोभी का पराठा आम के अचार के साथ खूब कमाल का लगता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कद्दूकस की हुई फूलगोभी में अदरक, हरी मिर्च, नमक और मसाले डालें। इसे आटे की लोई में भरकर बेलें और सुनहरा होने तक सेंकें। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होता है।

मूली पराठा

ये हर किसी को बनाना नहीं आता है, लेकिन खाने में इसका भी अपना अलग मजा है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कद्दूकस की हुई मूली को हल्का निचोड़कर उसमें मसाले डालें। इसे भरकर पराठा बनाएं और घी में सेंकें। इसका स्वाद तीखा और हल्का मीठा होता है।

पनीर पराठा

ज्यादातर बच्चे तो पनीर का पराठा खाना ही पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए कद्दूकस किए हुए पनीर में नमक, गरम मसाला और धनिया मिलाएं। इसे आटे में भरकर सेकें। ये प्रोटीन से भरपूर और बच्चों के लिए हेल्दी विकल्प है।

मेथी पराठा

मेथी का पराठा सिर्फ सर्दी के मौसम में ही खाया जाता है। इसे बनाने के लिए ताजी मेथी की पत्तियों को आटे में नमक और मसालों के साथ गूंथ लें। इसे बेलकर घी में सेंकें। ये पराठा सर्दियों में खासतौर पर शरीर को गर्म रखता है। इसे अचार के अलावा आलू-टमाटर की सब्जी के साथ भी खाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube