मध्य प्रदेश कृषि मंत्री ने कहा किसानों के खातों में कल आएंगी फसल बीमा की राशि

औबेदुल्लागंज में आयोजित ब्रह्मा परियोजना कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख, स्वदेशी को बढ़ावा और किसानों के हितों की रक्षा को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में न केवल आतंकवाद का खात्मा हुआ है बल्कि देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षांत्री राजनाथ सिंह पहली बार मध्य प्रदेश की धरती पर पधारे हैं। पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया था कि आतंकियों को दुनिया के दूसरे छोर तक खोजकर मारेंगे। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सेना ने पराक्रम दिखाया और आतंकियों को ढ़ेर कर दिया। हमने आतंकियों को निशाना बनाया, इसमें पाकिस्तान के आम नागरिकों को नहीं मारा। हमारी सेनाओं ने दो दिन में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। पाकिस्तान खुद हाथ जोड़कर भारत के पास आया। भारत के पास युद्ध विराम के लिए कोई दूसरा नहीं आया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित और शक्तिशाली भारत का निर्माण हुआ है। हमें प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री पर गर्व है। आपके नेतृत्व में भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube