भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और जेपी नड्डा ने किया AIIMS अस्पताल का फर्श साफ, जानें वजह

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी का जन्मदिन ‘सेवा सप्ताह’ अभियान के जरिये मना रही है। इस अभियान की आज से शुरुआत हुई है। इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और नेता सेवा कार्य करेंगे। इसी कड़ी में आज भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली के AIIMS अस्पताल में पहुंचे। यहां वह बच्चों के वार्ड में पहुंचे और उनसे मुलाकात कर फल बांटे।

इसके बाद अमित शाह और जेपी नड्डा ने AIIMS में झाड़ू लगाने के साथ वहां का फर्श भी साफ किया। इस दौरान भाजपा नेता विजय गोयल और विजेंद्र गुप्ता भी मौजूद थे। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि ‘भाजपा कार्यकर्ता देशभर में आज से सेवा सप्ताह की शुरुआत करेंगे।

हमारे प्रधानमंत्री ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया और गरीबों के लिए काम किया। इसलिए यह ज्यादा सही रहेगा कि हम उनके जन्मदिन सप्ताह को सेवा सप्ताह के तौर पर मनाएं।’

          यूपी प्रदेश अध्यक्ष ने की सड़कों की सफाई

पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के तौर पर मनाने की आज से शुरुआत हो गई है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंत्री अशोक कटारिया और रणवेंद्र प्रताप सिंह के साथ सड़कों पर झाड़ू लगाकर इस सप्ताह की शुरुआत की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी सड़क से कचरा साफ किया।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com